शुक्रवार 5 जून 2026 - 23:00
आयतुल्लाह फ़य्याज़ के निधन पर आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली की संवेदना

आयतुल्लाह जवादि आमोली ने नजफ़ अशरफ़ के प्रमुख मरजअ ए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा फ़य्याज़ के निधन पर शोक व्यक्त किया और संवेदना प्रकट की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, उनके शोक संदेश और संवेदना का पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम वा इय्याहो नस्तईन

महान फकीह, आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ (र) का निधन एक अत्यंत कठिन घटना और भारी क्षति है।

आशा है कि इस महान मरजए की रूह अहले-बैत (अ) के साथ महशूर हो और हौज़ा ए इल्मिया को इसका अच्छा प्रतिफल मिले। इस दिवंगत विद्वान के परिवार को हार्दिक संवेदना व्यक्त की जाती है।

जवादी आमोली
19 ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी क़मरी

5 जून 2026

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha